🤳🤳IRCTC Tatkal Booking Time 2025: क्या बदल गया है तत्काल टिकट का समय? जानें हकीकत
भारत में ट्रेन यात्रा आज भी करोड़ों लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा है। समय पर यात्रा सुनिश्चित करने के लिए IRCTC द्वारा Tatkal बुकिंग सुविधा एक बेहद लोकप्रिय सेवा है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलीं कि IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग का समय बदल दिया है।
इन अफवाहों को लेकर यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में IRCTC ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया।
![]() |
Train ticket booking processer |
🎊आइए जानते हैं क्या है हकीकत और Tatkal टिकट बुकिंग का असली समय क्या है।
💯क्या है Tatkal टिकट बुकिंग की मौजूदा समय-सारणी?
IRCTC ने स्पष्ट रूप से बताया है कि Tatkal टिकट बुकिंग का समय पहले जैसा ही है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
✍️AC क्लास (2A, 3A, CC, EC, 3E) के लिए
बुकिंग समय: सुबह 10:00 बजे
यात्रा की तारीख से एक दिन पहले
✍️नॉन-AC क्लास (SL, FC, 2S) के लिए
बुकिंग समय: सुबह 11:00 बजे
यात्रा की तारीख से एक दिन पहले।
📌📌IRCTC ने क्यों दी सफाई?
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया था कि तत्काल टिकट बुकिंग का समय बदलकर दोपहर या शाम में कर दिया गया है। यह खबर इतनी तेजी से वायरल हुई कि IRCTC को 11 अप्रैल 2025 को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी।
📍📍IRCTC ने कोहा
Tatkal और Premium Tatkal टिकट बुकिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कृपया किसी भी फर्जी खबर या अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही यकीन करें
📌📌Tatkal टिकट बुकिंग के महत्वपूर्ण नियम
1. बुकिंग का समय यात्रा की तारीख से एक दिन पहले, ऊपर बताए अनुसार।
2. बुकिंग माध्यम केवल IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in या IRCTC मोबाइल ऐप से।
3. अधिकतम यात्री एक PNR पर अधिकतम 4 यात्रियों के लिए बुकिंग की अनुमति।
4. अतिरिक्त चार्ज सामान्य किराए के अलावा Tatkal चार्ज देना होता है।
SL के लिए 10%
AC क्लास के लिए 30%
5. रिफंड पॉलिसी
कन्फर्म Tatkal टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं।
वेटिंग टिकट रद्द करने पर सामान्य नियमों के अनुसार रिफंड मिलता है।
📌📌Tatkal और Premium Tatkal कौन सी सेवा आपके लिए बेहतर है?
IRCTC की Tatkal और Premium Tatkal सेवाएं उन यात्रियों के लिए वरदान हैं जिन्हें अचानक यात्रा की योजना बनानी पड़ती है। लेकिन अक्सर लोग इन दोनों विकल्पों के बीच फर्क नहीं समझ पाते।
📍आइए आसान भाषा में समझते हैं दोनों के बीच का अंतर
1. बुकिंग टाइमिंग
Tatkal बुकिंग ट्रेन के एक दिन पहले खुलती है —
AC क्लास के लिए सुबह 10:00 बजे
नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे
📍Premium Tatkal इसका समय भी वही रहता है, लेकिन बुकिंग बहुत तेजी से खत्म हो जाती है।
2. किराए की बात
📍Tatkal में किराया निर्धारित सीमा में रहता है – सामान्य टिकट से थोड़ा ज्यादा।
📍Premium Tatkal में किराया डायनैमिक होता है – जैसे-जैसे डिमांड बढ़ती है, किराया भी बढ़ता है।
3. सीटों की उपलब्धता
📍Tatkal में टिकट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलती है।
📍Premium Tatkal में सीटें सीमित होती हैं, लेकिन बुकिंग की स्पीड ज्यादा होती है।
4. सुविधा किसके लिए बेहतर है?
📍Tatkal आम यात्रियों के लिए जो किफायती टिकट चाहते हैं।
📍Premium Tatkal उन यात्रियों के लिए जो किसी भी कीमत पर सीट सुनिश्चित करना चाहते हैं।
👉5. रिफंड नीति
दोनों ही सेवाओं में कन्फर्म टिकट पर रिफंड नहीं मिलता।
प्रतीक्षा सूची वाले टिकट पर रेलवे के नियमों के अनुसार रिफंड मिलता है।
👉1 मई 2025 से लागू एक और नया नियम वेटिंग लिस्ट यात्रियों के लिए पाबंदी
IRCTC और रेलवे मंत्रालय ने एक नया नियम लागू किया है जिसमें वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। यह नियम 1 मई 2025 से लागू हो गया है।
👉मुख्य बातें
वेटिंग लिस्ट टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ने पर जुर्माना लग सकता है।
यात्री को अगले स्टेशन पर उतार दिया जा सकता है।
यह कदम यात्रा को सुरक्षित और भीड़ रहित बनाने के लिए उठाया गया है।
👉IRCTC की अपील आधिकारिक जानकारी ही मान्य
IRCTC ने बार-बार यात्रियों से यह अपील की है कि किसी भी तरह की सूचना प्राप्त करने के लिए केवल निम्नलिखित माध्यमों का ही प्रयोग करें
IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट
रेलवे मंत्रालय का ट्विटर/X हैंडल
IRCTC कस्टमर केयर नंबर या हेल्पलाइन।
👉Tatkal टिकट बुकिंग टिप्स- कैसे पाएं कन्फर्म सीट
1. तेज़ इंटरनेट का इस्तेमाल करें।
2. IRCTC में पहले से लॉग इन रहें।
3. ट्रेन और क्लास पहले से सेलेक्ट कर लें।
4. AutoFill एक्सटेंशन या Fast Booking Plugin का यूज़ करें।
5. ऑनलाइन पेमेंट गेटवे का चुनाव पहले से करें।
IRCTC Tatkal टिकट बुकिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें पूरी तरह से भ्रामक और गलत हैं। यात्रियों को चाहिए कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें और बिना जांचे-परखे खबरों पर भरोसा न करें।
यदि आप ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं तो Tatkal टिकट बुकिंग का समय ऊपर दिए गए अनुसार ही फॉलो करें और समय पर बुकिंग कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।