Credit Card लेना चाहिए या नहीं? Credit Card Pros & Cons
🙏 भाई, सीधी बात दिल से भाई देखिए, आज के टाइम में Credit Card ऐसा topic है जिसको लेकर घर-घर में debate चलती रहती है।
कोई uncle बोलते हैं –
👉 अरे नहीं बेटा, Credit Card मतलब कर्ज़ का फंदा है।
तो वहीं कोई friend बोलता है –
👉 भाई, Credit Card बिना life incomplete है।
अब ऐसे में आप confuse होना बिल्कुल natural है।
इसलिए आज मैं आपको banker बनकर नहीं, बल्कि आपका अपना दोस्त बनकर समझाने वाला हूँ।
कोई ऊँची-ऊँची English नहीं, कोई घुमा-फिराकर बात नहीं, बस सीधी, सच्ची और देसी समझाइश।
💳 Credit Card असल में होता क्या है?
सीधे शब्दों में समझिए— Credit Card मतलब बैंक का दिया हुआ भरोसा।
बैंक आपसे कहता है: आप अभी खर्च कर लो, पैसा बाद में दे देना।
लेकिन ध्यान रखिए— ये उधार है, दान नहीं 😄
🧠 Real Life Example
मान लीजिए:
आपकी salary ₹20,000 है अचानक घर में gas stove खराब हो गया नया stove ₹8,000 का है तो अब option क्या है?
❌ किसी से उधार मांगो
❌ Savings तोड़ो
✅ Credit Card से खरीद लो और अगले महीने salary से pay कर दो।
अगर आपने time पर bill भर दिया, तो कोई interest नहीं, कोई tension नहीं।
👉 यहाँ Credit Card आपका सच्चा दोस्त बन गया।
![]() |
| Credit Card लेना चाहिए या नहीं? |
🤔 लेकिन भाई, लोग Credit Card से डरते क्यों हैं?
क्योंकि ज़्यादातर लोग Credit Card को समझते नहीं, बस use कर लेते हैं।
और फिर कहते हैं— Credit Card ने तो मेरी कमर तोड़ दी।
असल में गलती card की नहीं, use करने के तरीके की होती है।
✅ Credit Card लेने के बड़े फायदे (Desi Style में)
अब चलिए एक-एक करके फायदे समझते हैं।
1️⃣ Emergency में भगवान का दूसरा रूप 🙏
भाई सच मानिए—
Medical emergency
Train / flight ticket
Accident case
इन सब में cash का कोई भरोसा नहीं। लेकिन Credit Card हर जगह साथ देता है।
Real Example:
मेरे एक दोस्त के पिताजी अचानक hospital में admit हो गए। UPI limit खत्म, ATM से cash नहीं निकला।
👉 Credit Card swipe किया
👉 Treatment शुरू क्या
👉 जान बची
अब आप ही बताइए— ऐसे में Credit Card बुरा है क्या?
2️⃣ Interest Free Period – समझदारी का खेल
अगर आप समझदार हैं, तो— 30 से 50 दिन तक बैंक आपको बिना ब्याज पैसा देता है।
Example:
1 तारीख को खर्च किया
25 तारीख को bill आया
20 दिन बाद pay किया
0% interest
👉 यही smart use कहलाता है।
3️⃣ EMI की सुविधा – आम आदमी का सपना
भाई आजकल चीज़ें महंगी हैं— Mobile, Laptop, Fridge, AC
हर चीज़ cash में लेना मुश्किल है।
Credit Card बोलता है: 👉 EMI में ले जाइए।
Example:
Mobile ₹30,000 लेना हो।
6 महीने EMI = ₹5,000
Salary से आराम से manage क्या जा सकता है।
4️⃣ Cashback और Offers – पैसे बचाने का तरीका 💰
Credit Card से:
Movie ticket सस्ता,
Online shopping discount में
Petrol cashback भी मिलता है।
Airport lounge free
Debit Card में ये मज़ा नहीं मिलता भाई। 😄
5️⃣ CIBIL Score मजबूत बनता है 📈
अगर आप:
Time पर bill pay करते हैं, Limit से ज्यादा खर्च नहीं करते तो: 👉 CIBIL Score 750+
👉 Loan जल्दी मिलता है
👉 Home loan आसान हो जाता है मिलना।
❌ Credit Card के नुकसान – यहाँ सावधान रहिए ⚠️
अब दोस्त होने के नाते आपको सच्चाई भी बतानी पड़ेगी।
1️⃣ Interest Rate बहुत खतरनाक
अगर आपने bill late किया— 36% से 48% सालाना ब्याज लगता है।
₹10,000 देखते-देखते ₹15,000 यहीं से लोग कर्ज़ में फँसते हैं।
2️⃣ Swipe करने में मज़ा वाली बीमारी 😅
Credit Card हाथ में आते ही लगता है— अभी पैसा नहीं जा रहा।
और यहीं से:
फालतू shopping
Online sale trap
EMI overload इन सब में जायदा पैसा खर्च कर देते है।
3️⃣ Minimum Due वाला जाल 😈
Bank बोलेगा— 👉 Sir, minimum due भर दीजिए आप खुश 😄 लेकिन बाकी पैसे पर interest चालू।
धीरे-धीरे bill पहाड़ बन जाता है।
4️⃣ Late Payment से CIBIL खराब
एक-दो बार देर— 👉 Score गिरा जाएगा।
👉 Loan reject होने का chance ज्यादा पड़ जाएगा।
👉 Bank भरोसा नहीं करता है।
👨👩👧 Real Family Example (सच कहानी)
मेरे जानने वाले एक भैया हैं— Credit Card से शादी की shopping क्या, Planning नहीं।
और Minimum due भरते रहे।
Result: 👉 3 साल तक interest ही interest आता रहा भाई।
वहीं उनके cousin ने— EMI plan बनाया और तो और Time पर payment क्या। आज खुद का घर है।
👉 फर्क बस समझदारी का है।
🤝 Credit Card किसके लिए सही है?
आप Credit Card ले सकते हैं, अगर:
✅ आपकी income fix है।
✅ आप खर्च लिखकर रखते हैं।
✅ Due date याद रखते हैं।
✅ Control में रह सकते हैं।
❌ Credit Card किसे अभी नहीं लेना चाहिए?
अगर: ❌ Salary unstable है।
❌ Shopping control नहीं है।
❌ Already loan चल रहा है।
❌ Bill भूल जाते हैं।
👉 अभी रुक जाइए, पहले discipline बनाइए।
🏆 Credit Card Use करने के देसी Golden Rules
भाई ये 7 rule मान लिए तो tension खत्म:
1️⃣ Limit का 30% से ज्यादा खर्च नहीं करना है।
2️⃣ Bill date calendar में mark करके रख ले।
3️⃣ Auto-debit ON रखें।
4️⃣ Minimum due से दूर रहे।
5️⃣ Cash withdrawal मत करना।
6️⃣ Offer के चक्कर में खर्च नहीं करना।
7️⃣ हर महीने statement check जरूर करें।
🏁 Final दोस्त की सलाह भाई आख़िर में सीधी बात— Credit Card अच्छा या बुरा नहीं होता, उसको चलाने वाला अच्छा या बुरा होता है।
अगर आप:
समझदार हैं, Discipline रखते हैं ओर Planning से चलते हैं तो।
👉 Credit Card आपका सबसे अच्छा financial दोस्त बनेगा।
वरना— 👉 वही दोस्त आपको मुसीबत में डाल सकता है।
✍️ लेखक: शक्तिमान कुईरी
Shaktiman Kuiry एक अनुभवी फाइनेंस एक्सपर्ट हैं जिनके पास 8+ साल का अनुभव है निवेश, बीमा, लोन, गोल्ड, फाइनेंस और शेयर मार्केट के क्षेत्र में। इनकी लिखी कई finance-related guides Google पर featured हो चुकी हैं।
🌐 Founder – TechShakti.in
➡️ Read now - [ ATM में PIN डालते समय ये गलती मत करना – नहीं तो लुट जाओगे ]
➡️ Read now - [ Credit Card Ka PIN Online Kaise Generate Kare? Easy Guide 2025 – घर बैठे पूरा तरीका ]
➡️ Read now - [ जानिए सबसे आसान तरीका PAN Card में Mobile Number Link Online करना वह भी घर बैठे full guide]
➡️ Read now - [ कैसे करें Debit Card का PIN Generate through SMS के द्वारा जानिए सबसे आसान और सुरक्षित तरीका ]
