SBI Recurring Deposit: हर महीने ₹5000 जमा करके पाएं 3 साल में ₹1.9 लाख | सुरक्षित निवेश योजना
नमस्कार दोस्तों 🙏,
भाई एक राज़ बताऊँ
भाई, सच बोलूँ तो आज के टाइम में हर कोई चाहता है कि उसके पास सेफ़ और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश हो। बहुत लोग शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड की बातें करते हैं, लेकिन वहाँ रिस्क भी है। हर इंसान रिस्क नहीं ले सकता, खासकर जब बात मेहनत की कमाई की हो।
तो अगर आप सोच रहे हैं कि – "ऐसा कौन सा ऑप्शन है जहाँ पैसा भी सुरक्षित रहे और बढ़े भी?"
👉 उसका जवाब है – SBI Recurring Deposit (RD)।
ये बिल्कुल वैसा है जैसे घर में हम गुल्लक रखते हैं और हर महीने उसमें पैसे डालते हैं। फर्क बस इतना है कि यहाँ बैंक आपके पैसे पर ब्याज (interest) भी देता है।
![]() |
| SBI Recurring Deposit: हर महीने ₹5000 जमा करके पाएं 3 साल में ₹1.9 लाख |
SBI PPF Scheme: ₹72,000 Deposit Karke Maturity Par ₹19,52,740 Kaise Payein – Full Calculation
🔹 SBI RD क्या है?
Recurring Deposit (RD) एक ऐसी योजना है जिसमें आप हर महीने एक निश्चित रकम (जैसे ₹5000) जमा करते हैं। इस रकम पर बैंक आपको ब्याज देता है। समय पूरा होने पर यानी मैच्योरिटी पर, आपको आपका पूरा पैसा और उस पर मिला ब्याज दोनों मिलते हैं।
👉 इसे ऐसे समझिए – गुल्लक में आप पैसा डालते हैं तो वो जस का तस रहता है। लेकिन SBI की RD में पैसा डालते हैं तो वो हर महीने ब्याज के साथ बढ़ता है।
🔹 मान लीजिए भाई, आपकी सैलरी ₹30,000 है। हर महीने घर खर्च के बाद ₹5000 बच जाते हैं। अगर आप उस ₹5000 को यूँ ही रखेंगे तो कब खर्च हो जाएगा पता ही नहीं चलेगा।
लेकिन अगर वही ₹5000 आप SBI RD में डाल देते हैं, तो 3 साल बाद आपके पास लगभग ₹1.9 लाख तैयार मिलेगा।
👉 ये पैसा बिल्कुल सेफ़ रहेगा और धीरे-धीरे अपने आप बढ़ेगा।
🔹 ₹5000 मासिक SBI RD – 3 साल बाद कितना मिलेगा?
चलिए भाई, अब इसे नंबर में समझते हैं:
जैसा की, मासिक जमा = ₹5000, समय = 36 महीने (3 साल) और कुल निवेश = ₹5000 × 36 = ₹1,80,000 और ब्याज दर = लगभग 6.8% प्रतिवर्ष।
तो total मैच्योरिटी रकम = लगभग ₹1,90,000 से ₹1,92,000 भाई।
👉 यानी ₹1.8 लाख डालकर आपको लगभग ₹10-12 हज़ार अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
🔹 SBI RD के फायदे
पूरी तरह सुरक्षित – इसमें कोई मार्केट रिस्क नहीं है।
गारंटीड रिटर्न – जितना तय हुआ है उतना ही मिलेगा।
पैसे बचाने की आदत – हर महीने पैसे जमा करने पड़ते हैं।
लचीला समय – 1 साल से लेकर 10 साल तक की आरडी खोल सकते हैं।
लोन सुविधा – ज़रूरत पड़ने पर आरडी के बदले लोन मिल सकता है।
ऑनलाइन सुविधा – SBI YONO App या Net Banking से घर बैठे खाता खोल सकते हैं।
🔹 SBI RD खाता कैसे खोलें?
🔸 ऑनलाइन तरीका (YONO App / Net Banking से)
Net Banking या YONO App में लॉगिन करें। “e-Recurring Deposit” ऑप्शन चुनें। और ₹5000 मासिक और 3 साल का समय चुनें ओर भाई Auto-debit सेट कर दें। तुरंत RD अकाउंट खुल जाएगा।
🔸 ऑफलाइन तरीका (ब्रांच से)
नज़दीकी SBI शाखा में जाएँ। RD फॉर्म भरें और आधार और पैन कार्ड दें ओर भाई मासिक भुगतान के लिए ऑटो डेबिट सेट करें।
🔹 असली कहानी – मान लीजिए आपके पड़ोस में रमेश जी हैं। रमेश जी ने सोचा कि 3 साल बाद बेटी की पढ़ाई के लिए कुछ पैसे जमा करने होंगे। उन्होंने हर महीने ₹5000 SBI RD में डालना शुरू किया।
3 साल बाद रमेश जी के पास ₹1.9 लाख रुपये तैयार हो गए। अब उन्हें बेटी की फीस भरने के लिए किसी से कर्ज़ लेने की ज़रूरत नहीं पड़ी।
👉 यही है SBI RD की ताक़त – धीरे-धीरे बचाओ और समय पर बड़ा अमाउंट तैयार पाओ भाई।
Post Office RD Investment: ₹10,000 Monthly से 3 साल में 7.13 Lakh का Return – Full Guide
🔹 SBI RD बनाम FD –
FD (Fixed Deposit): इसमें एक साथ पूरा पैसा डालना पड़ता है।
और RD (Recurring Deposit): इसमें हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा डाल सकते हैं।
👉 अगर आपके पास एकमुश्त पैसा है तो FD सही है।
👉 अगर आप सैलरी से बचत करना चाहते हैं तो RD सबसे अच्छा है।
🔹 अलग-अलग समय पर रिटर्न
1 साल (₹5000 मासिक) → ₹62,000 लगभग मिलेगा।
3 साल (₹5000 मासिक) → ₹1.9 लाख लगभग मिलेगा।
5 साल (₹5000 मासिक) → ₹3.5 लाख+ मिलेगा।
10 साल (₹5000 मासिक) → ₹8.5 लाख+ मिलेगा भाई।
👉 जितना लंबा समय, उतना ज़्यादा ब्याज और बड़ा अमाउंट मिलेगा मेरा दोस्त।
🔹 टैक्स और TDS
भाई, ध्यान रखें – RD से मिलने वाला ब्याज टैक्स योग्य होता है।
अगर एक साल में ब्याज ₹40,000 से ऊपर है, तो TDS कटेगा। और
वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी छूट मिलती है।
🔹भाई, सच्चाई यही है कि आज के समय में पैसे को सही जगह निवेश करना बहुत ज़रूरी है। SBI Recurring Deposit एक ऐसा विकल्प है जिसमें रिस्क नहीं है, और पैसा गारंटीड बढ़ता है।
अगर आप हर महीने सिर्फ़ ₹5000 डालते हैं, तो 3 साल बाद आपके पास ₹1.9 लाख रुपये तैयार होंगे।
👉 मतलब – छोटी-सी बचत, बड़ा फायदा।
चाहे बच्चों की पढ़ाई हो, शादी हो, या अपना भविष्य सुरक्षित करना हो – SBI RD एकदम भरोसेमंद और आसान विकल्प है।
₹72,000 se Milega ₹33,25,237 | SBI Sukanya Samriddhi Yojana 2025 New Rules
